चन्दौली चकिया नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस लान में मंगलवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा सभा को संबोधित करने पहुंचे जहां पर हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। मिश्रा को जनसभा स्थल पर पहुंचते ही पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। बसपा राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम में सकलडीहा से बसपा युवा छात्र नेता संतोष कुमार भारती के नेतृत्व में सैकड़ों युवा जिला मुख्यालय से मोटरसाइकिल जुलूस लेकर चकिया नगर स्थित काली मंदिर पोखरे पर पहुंचे फिर वहां से ढोल नगाड़े के साथ पैदल जुलूस जोश भरे नारों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। इस दौरान जिलाध्यक्ष छोटू भारती,संतोष भारती , राजकुमार , सुनील कुमार एड.केशव भारती विमलेश कुमार भारती, दिलीप राठौर,नरेंद्र गुरु,पवन कुमार सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment