एक ही घर की पांच लाशें बरामद,फैली सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 21, 2021

एक ही घर की पांच लाशें बरामद,फैली सनसनी

हरियाणा हिसार जिले के नंगथला गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को सुबह नंगथला के बाहरी इलाके बरवाला रोड पर शादी के कार्ड छापने का कारोबार करने वाले 38 वर्षीय रमेश कुमार का शव पड़ा दिखा तो लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद इसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी है। लेकिन जब कुछ लोग घटना के बारे में उसके परिवार को सूचित करने के लिए उसके घर गए तो घर के भीतर से किसी ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर तक आवाज ना आने पर जब लोग घर के अंदर गए तो उन्होंने पाया कि परिवार के बाकी चार सदस्य मृत पड़े हैं। उन सभी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई जिसके बाद जांच की गई।मृतकों में रमेश उसकी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता और उनकी 15 साल और 13 साल की दो बेटियों के अलावा उसके 10 साल के बेटे के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad