कांग्रेस जनों ने चलाया सदस्य अभियान,सैकड़ों लोग बने सदस्य - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

कांग्रेस जनों ने चलाया सदस्य अभियान,सैकड़ों लोग बने सदस्य

चन्दौली चकिया स्थानीय विकासखंड के लालपुर और इंद्रपुरवा गांव में कांग्रेसियों ने सदस्यता अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में आज सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सदस्य बने।इसी क्रम में कांग्रेसजन कल सदस्यता अभियान के क्रम में डूहीसूही,लालपुर तथा घटमापुर में कार्यक्रम आयोजित किए थे जिसमें बहुत से लोग कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 

पार्टीजनों ने 40% महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिला रहे हैं,सदस्यता अभियान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई और इस दौरान कई महिलाएं कांग्रेस की सदस्य बनी। सदस्यता अभियान के दौरान विधानसभा प्रभारी पूर्व बीडीओ राम सुमेर राम, पूर्व चकिया चेयरमैन प्रत्याशी विनोद सिंह गणित, नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ सदस्य कमलेश पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad