पति-पत्नी के धमाके में उड़ गये चिथड़े,हर कोई सन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 27, 2022

पति-पत्नी के धमाके में उड़ गये चिथड़े,हर कोई सन्न

                  

                         फोटो प्रतीकात्मक
गुजरात
के अरवल्ली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेघराज बीटी छपरा गांव में इस घटना से हर कोई सन्न है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि पति जिलेटिन कैप लगाकर ससुराल पहुंचा और पत्नी को गले लगाया, इसी के साथ विस्फोट हो गया और दोनों के चिथड़े उड़ गए। पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पति की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो-तीन सालों से लगातार झगड़े चल रहे थे लेकिन झगड़े की वजह किसी को पता नहीं थी। यहां तक कि 20 वर्षीय बेटे को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार बीटी छपरा गांव की शारदा बेन की शादी मुलोज के डेरा डूंगरी गांव निवासी लालाभाई के साथ करीब 21 वर्ष पहले हुई थी।घटना के अन्य कारणों को पुलिस जांच रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad