दंपत्ति को गोलियों से भूना,एक की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 27, 2022

दंपत्ति को गोलियों से भूना,एक की मौत

बुलंदशहर में एक परचून की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया गया।घटना के बाद पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और घटना की जांच कर रही है।बताया गया कि बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर विमला नगर निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी मंजू पर सुबह के समय हमला किया गया।घर में ही परचून की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश को चार बेटे हैं।इस सम्बंध में खुर्जा सीओ संग्राम सिंह  का कहना है कि इस मामले में एक बेटे को हिरासत में लिया गया है।दो दिन पहले भी परिवार के लोगों में विवाद हुआ था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad