रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी बड़ागांव- देश के सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मतदान को लेकर विधानसभा चुनाव को देखते हुए सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह के नेतृत्व में "शत प्रतिशत मतदान करेंगे- काशी का सम्मान करेंगे" के तहत बड़ागांव क्षेत्र के खरावन स्थित जेएस आईटीआई कॉलेज के साथ साथ सिद्धार्थ,आर्यन, रामा,शिवम, गीता इत्यादि आईटीआई कॉलेजों के परिसर में मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन राकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नारायणी सिंह व पर्यावरणविद अनिल सिंह ने सभी छात्रों तथा अध्यापकों सहित उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने का अपील करते हुए शपथ दिलाया। कार्यक्रम के दौरान "पहले मतदान फिर जलपान" का नारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह बबलू चेयरमैन ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से, मृगेश राय बब्बू, मनोज सिंह,जयेंद्र सिंह निदेशक, प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार सिंह, विकास त्रिपाठी इत्यादि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment