वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल, प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल, प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मतदाता जागरूकता

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- जगतपुर महाविद्यालय में सोमवार को "इंद्रधनुष" शीर्षक पर रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके दौरान प्राचार्य डॉक्टर निलय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  डॉ रमेश चंद्र पाठक ने किया। कार्यक्रम लक्ष्मी सिंह और डॉ. अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने दशावतार ,राजस्थानी गीत, गुजराती गीत एवं मतदाता जागरुकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों प्रफुल्लित और जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक कुमार सिंह एवं डॉ. जागृति दूबे ने किया। कार्यक्रम में डॉ.संगीता गुप्ता,डॉ.पुष्पा सिंह,डॉ. शकुंतला सिंह, डॉ.मोनिका सक्सेना डॉ.सरोज राय डॉ. सुरेश सिंह एवं कॉलेज के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी  का  विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad