पुलिस से झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

पुलिस से झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

कानपुर तीसरे चरण में शामिल जनपद कानपुर में हो रहे जूही विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहस के बाद पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को अरेस्ट कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जूही विधानसभा सीट के पंडित शिव नारायण विद्यालय किदवई नगर पोलिंग बूथ में हंगामे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के भीतर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ गए थे।पुलिस ने समझाने की कोशिश की जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad