फोटो प्रतीकात्मक
गोरखपुर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने 5 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-बस्ती मंडल में ऐसे कार्यकर्ताओं की संख्या 5 है। बताया जाता है कि पार्टी से टिकट ना मिलने की वजह से बागी होकर चुनाव मैदान में उतर गए थे उनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। इन कार्यकर्ताओं को निकालने की कार्रवाई क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की है। इन सभी कार्यकर्ताओं के निष्कासन की कार्रवाई की लिखित जानकारी प्रदेश नेतृत्व की ओर से संबंधित जिला अध्यक्ष को भेज दी गई है।
No comments:
Post a Comment