21 लाभार्थी किसानों को वितरित किया प्रमाण पत्र के साथ गीर गाय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 16, 2022

21 लाभार्थी किसानों को वितरित किया प्रमाण पत्र के साथ गीर गाय

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र शाहंशाहपुर में राष्ट्रीय गोकुल मिशन भारत सरकार द्वारा वाराणसी गीर गाय परियोजना के अंतर्गत  बुधवार को निःशुल्क गीर गाय वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व सेवापुरी क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नील रतन पटेल ने चोलापुर क्षेत्र के ढकवां, कटारी, टिसौरा, लखनपुर, धौरहरा, बबियांव, सुआरी इत्यादि गांव के विंध्यवासिनी उपाध्याय, विनोद कुमार, अंजनी नंदन पांडे ,सौरव रघुवंशी, लक्ष्मण कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार मिश्रा, हरिनाथ सिंह ,राजेश सिंह, अशोक कुमार पांडे, अमनदीप सिंह, अभिनव सिंह, संजय कुमार, इंद्र 

बहादुर सिंह, घनश्याम सिंह, आशीष कुमार दुबे, राज बहादुर सिंह, इंद्र शेखर सिंह आशुतोष दुबे सहित कुल 21 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ गीर गाय वितरित किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन मनीष शाह , पशुपालन विभाग वाराणसी मंडल अपर निदेशक डॉ भानु प्रताप पाठक ,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह,उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद नोडल अधिकारी आलोक सिंह उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad