खूनी संघर्ष 4 की मौत,आधा दर्जन घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 16, 2022

खूनी संघर्ष 4 की मौत,आधा दर्जन घायल

अमेठी जिले में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली खबर के अनुसार अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार का  मामला बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले संकठा प्रसाद के घर के पास जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। जब संकठा प्रसाद ने मना किया तो कब्जा करने वाले लोगों ने संकठा और उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने संकठा प्रसाद के परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा और धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा है जिसे लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस आगे की कार्रवाई में व्यस्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad