6 की मौत कई घायल,सीएम ने जताया गहरा दु:ख - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 16, 2022

6 की मौत कई घायल,सीएम ने जताया गहरा दु:ख

                   

छत्तीसगढ़ रायपुर गरियाबंद जिले  में जोबा मोड़ के पास सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार सीमेंट लोडेड ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिसमें महिलाओं की मौत हो गई और इलाके में मातम पसर गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं जिसमें 6 महिलाओं की मौत हुई है।घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया है जहां इलाज जारी है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। गरियाबंद प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रिफर किया गया है वहीं सामान्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गरियाबंद में किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad