अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की हुई मौत,पति घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 16, 2022

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की हुई मौत,पति घायल

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने बुधवार को दोपहर में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुलभसा, खीरी,प्रयागराज निवासी मधुलता गुप्ता नामक 38 वर्षीया पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और पति बब्बन गुप्ता घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे राजातालाब थाना प्रभारी रामाशीष राम साथ में राजातालाब चौकी प्रभारी हरकेश सिंह ने घायल बब्बन गुप्ता का उपचार कराया तथा मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलभसा, खीरी ,प्रयागराज निवासी बब्बन गुप्ता अपनी पत्नी मधुलता को अपने बाइक पर बैठा कर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। जिसके दौरान बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर कोई अज्ञात वाहन की चपेट आने से पत्नी मधुलता की मौके पर ही मौत हो गई और पति बब्बन गुप्ता घायल हो गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad