महंगाई को लेकर कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 31, 2022

महंगाई को लेकर कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन

                   

चन्दौली चकिया स्थानीय गांधी पार्क में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य जरूरी सामानों के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने कहा कि आम जनता के उपयोगी सामानों के दामों को बढ़ने से जनमानस त्रस्त हो गया है। महंगाई की मार लोगों की जेबों पर पड़ रही है लोग महंगाई से कराह रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा, राममूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक, गंगाराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन कांग्रेस नेता विनोद सिंह गणित ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad