चार बच्चों ने तोड़ा दम,गांव में मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 23, 2022

चार बच्चों ने तोड़ा दम,गांव में मचा हड़कम्प

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई।मरने वालों में 2 बच्चे और 2 बच्चियां शामिल है।घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि दरवाजे पर टाफी फेकी गई थी जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात कसया थाना क्षेत्र के सिसई लठऊर टोला में हुई है। परिजनों के मुताबिक परिवार के चार बच्चों की बुधवार की सुबह मौत हो गई। चारों बच्चों ने घर के बाहर फेंकी गई टॉफी को खाई थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad