उपचुनावों के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

उपचुनावों के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

                   

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार की 1-1 सीट में हो रहे विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बताया जाता है कि भाजपा के महासचिव अरुण  सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में अग्निमित्रा पाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल के बालीगंज से केया घोष पार्टी की प्रत्याशी होंगी। बिहार की बोचाहां विधानसभा सीट से बेबी कुमारी जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर से सत्यजीत शिवाजी राव कदम भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad