ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,किशोर की मौत तीन घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,किशोर की मौत तीन घायल

                  

चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप गुरुवार की सुबह माइनर में ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय इलाज के लिए लाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।बताया गया कि धन्नीपुर गांव निवासी लव कुश उर्फ इंद्रेश 15, रामबरत 48, रवीण 28 तथा सिपाही 30 वर्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे कि उसरी गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से लव कुश उर्फ इंद्रेश 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को चिकित्सालय ले गए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हॉस्पिटल में परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad