CM के रोड शो के दौरान दारोगा की पिस्टल गुम!जांच जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 14, 2022

CM के रोड शो के दौरान दारोगा की पिस्टल गुम!जांच जारी

                            फोटो सांकेतिक

पंजाब आम आदमी पार्टी के रोड शो के दौरान आप नेता व पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा के गनमैन की पिस्टल गुम होने का मामला सामने आया है।गनमैन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ चुनाव में जीते प्रत्याशियों के साथ कचहरी चौक से नॉवल्टी चौक तक रोड शो निकाला था। गनमैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि अभी तो इस बारे में पड़ताल की जा रही है कि पिस्टल चोरी हुई है या कहीं गिर गई है। बताया जा रहा है कि आपके सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को मोहाली में 11 मार्च को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कला में होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad