सीडीओ ने किया पोषण शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

सीडीओ ने किया पोषण शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र के पनियरा गॉव में  नंद घर पर बुधवार को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन आई सी डी एस के तत्वाधान के अंतर्गत सामाजिक संस्था  हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा आयोजित पोषण शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अभिषेक गोयल,डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित  कर किया।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और बच्चों का अन्नप्राशन (मुंह झुटी) भी किया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ,बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चौरसिया, सरला सहानी ,व उनकी टीम सदस्य वेदांता से मोहम्मद अर्शलान हुमाना से भानु सिंह,अर्जुन कुमार,फूलचंद गुर्जर ,श्रृंखला,ग्राम प्रधान सारिका पाण्डेय इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad