दर्दनाक हादसा:सात की गई जान,एम्बुलेंस ट्रक में टकराई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 31, 2022

दर्दनाक हादसा:सात की गई जान,एम्बुलेंस ट्रक में टकराई

बरेली उत्तर प्रदेश बरेली जिले में आज सुबह एक ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास यह घटना हुई है। एंबुलेंस दिल्ली से आ रही थी इसी दौरान डिवाइडर को पार करते समय अचानक बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीमें भी मौके पर पहुंच गई,मृतक परिवार पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस ने शवों को बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है।घटना के बाद जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad