सपा ने जयंत चौधरी को लेकर स्थिति को किया साफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 26, 2022

सपा ने जयंत चौधरी को लेकर स्थिति को किया साफ

 

लखनऊ राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को लेकर कई दिनों से चल रहे सस्पेंस को सपा ने समाप्त कर दिया है। बताया गया कि सपा ने गुरुवार को ऐलान किया है कि जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के राज्यसभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। अटकलें लगाई जा रही थी कि तीसरे उम्मीदवार के रूप में सपा अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतार सकती है, हालांकि सपा ने साफ कर दिया है कि जयंत चौधरी तीसरे उम्मीदवार होंगे। बताया जा रहा है कि सपा डिंपल यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उतार सकती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में आरएलडी और सपा में साथ चुनाव लड़ा था और पश्चिमी यूपी में मुस्लिम-जाट समीकरण को साधने की भरपूर कोशिश की गई थी। राज्यसभा चुनाव के लिए सपा की ओर से बुधवार को कपिल सिब्बल और जावेद अली खान ने नामांकन दाखिल किया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad