एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, मचा हड़कम्प

 

बिहार समस्तीपुर जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों को खुदकुशी कर लेने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव की बताई जा रही है जहां पति, पत्नी, मां और दो बच्चे एक साथ फंदे पर झूलते  पाए गए।बताया गया कि रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो परिवार के 5 लोग फंदे से लटके हुए थे, इसके बाद वहां आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों की सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad