गैंगरेप के दो आरोपियों को जिन्दा जलाया,एक की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 10, 2022

गैंगरेप के दो आरोपियों को जिन्दा जलाया,एक की मौत

                             फोटो संकेतिक
झारखंड
गुमला यहां से एक बड़ी घटना सामने आ रही है है। घटना के संबंध में बताया गया कि गुमला की बसुआ पंचायत अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप करने वाले दो आरोपियों को लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। लौटने के लिए माता पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक से पहुंचा और जल्दी घर पहुंचाने की बात कह कर  दोनों ने नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। देर शाम करीब 7:00 बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की घर पर नहीं थी जब खोजबीन की गई तो लड़की पड़ोसी गांव में गंभीर स्थिति में मिली। उसके बाद लड़की ने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों की जमकर पिटाई की उसके बाद बाइक सहित दोनों के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद सनसनी फैल गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad