योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने काटा केक व किया पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने काटा केक व किया पौधारोपण

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को अपराह्न 4 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के 50 वें जन्मदिन पर उनको दीर्घायु होने के लिए वैदिक ब्राह्मणों द्वारा हवन पूजन करने के उपरांत केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। जिसके दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ 50 किलो मिठाई से बने केक को काटकर एक दूसरे को खिलाकर हर्षोल्लास के साथ योगी जी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह,विजय राज यादव ,सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्य, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, रेखा चौहान, डॉ अशोक राय, रंजना शर्मा ,आशीष सिंह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा,कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad