अंबेडकर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

अंबेडकर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से


दिल्ली
आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर के सान्निध्य में साहित्य अध्ययन पीठ द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 6-7 जून, 2022 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 'स्वाधीनता आंदोलन और हिंदी साहित्य' की विभिन्न विधाओं पर केंद्रित होगा। विश्वविद्यालय के साहित्य अध्ययन पीठ के अधिष्ठाता एवं कुलानुशासक प्रो. सत्यकेतु सांकृत के आग्रह पर देश के विभिन्न संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से प्रतिष्ठित विद्वान इस समारोह में शिरकत करेंगे और स्वाधीनता आंदोलन के संदर्भ में विभिन्न साहित्यिक विधाओं में जो चित्र उकेरे गये हैं उन पर विस्तार से विधागत चर्चा होगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad