तीन लाख की छिनैती से सनसनी,व्यापारी को रास्ते में रोककर हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

तीन लाख की छिनैती से सनसनी,व्यापारी को रास्ते में रोककर हुई घटना


चन्दौली
नौगढ़ क्षेत्र के जलेबिया पहाड़ी के करीब बीती रात करीब आठ बजे कथित तौर पर एक व्यापारी से तीन लाख रूपये की छिनैती का मामला सामने आया है,जिससे सनसनी फैल गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौगढ़ क्षेत्र के अमदहा चरनपुर निवासी रंजीत केशरी ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में बताया कि मैं गल्ले का कारोबार करता हूं।पहले दिए गये गेंहू के पैसे तीन लाख रूपये बाइक की डिग्गी में रख कर आ रहा था कि लगभा आठ बजे रात जलेबिया पहाड़ी के पास पीछे से ओवरटेक कर तीन लोग अपाचे बाइक से आये और मेरे बाइक को आगे से रोक दिए और डिग्गी में रखे पैसे को निकाल कर चकिया के तरफ भाग निकले।बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना व्यापारी ने लिखित रूप से नौगढ़ थाने को आज दिया है जिस पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad