दूसरों के लिए जीने वाला ही सच्चा इंसान है:- गिरजा प्रसाद जायसवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 29, 2022

दूसरों के लिए जीने वाला ही सच्चा इंसान है:- गिरजा प्रसाद जायसवाल

 

चन्दौली।हर व्यक्ति अपने लिए जीवन जीता है, लेकिन जो दूसरे के दु:ख दर्द में काम आए वही सच्चा इंसान है। इसके लिए परोपकार करने की जरूरत होती है। परोपकार से व्यक्ति को सच्चे सुख की प्राप्ति है।ये बातें कही वयोवृद्ध समाजसेवी गिरजा प्रसाद जायसवाल ने। मौका था मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रत्येक शुक्रवार को काली मंदिर सेमरा शहाबगंज चन्दौली आर.के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी द्वारा लगातार आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन का। श्री जायसवाल ने कहा कि आज अपनी 85 वर्ष की उम्र में मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के सेवा कार्य को देखकर मेरा मन प्रफुल्लित हो गया है। शिविर का संचालन सुमंत कुमार मौर्य ने और आभार चन्द्रशेखर शाहनी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा.अमरेश उपाध्याय,डा.शहजाद,डा.टीएन सिंह, रीता पाण्डेय, रामबोला तिवारी, विरेन्द्र भूषण तिवारी, नरेन्द्र भूषण तिवारी, रमाकांत मिस्त्री,मु.तसलीम, बबलू सिंह,अजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad