शुलटंकेश्वर मंडल में 70 मीटर लंबे तिरंगा झंडे के साथ निकली विशाल तिरंगा यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 12, 2025

शुलटंकेश्वर मंडल में 70 मीटर लंबे तिरंगा झंडे के साथ निकली विशाल तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पंचकोशी मार्ग स्थित औढ़े तिराहे पर शुलटंकेश्वर मंडल अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने किया। इस विशाल तिरंगा यात्रा में शुलटंकेश्वर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की गाना पर तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारा लगाते हुए औढ़े से भदवर, अष्टभुजा, देऊरा, काशीपुर पहुंचा जहां पर क्वीन पीएस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के सहयोग से 70 मीटर लंबा तिरंगा झंडे को तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया। यह यात्रा मातलदेई चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा द्वारा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत करने हेतु यह विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।यात्रा का संचालन दीपक सिंह व अजय दुबे तथा स्वागत शारदा प्रसाद उर्फ गुड्डू सिंह व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल नारायण सिंह ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से दीपक सिंह, उदयभान सिंह उदल, विकास दुबे, विनोद सिंह, गोपाल नारायण सिंह, अजय दुबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह,अमरनाथ गिरी, अनूप श्रीवास्तव ,सत्य प्रकाश सिंह ,आशीषकुमार सिंह,सुभाष पटेल, कमलेश प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, पंकज सिंह, शिवलोक सिंह, आशीष पटेल, अमित सिंह , विनोद पटेल , सतीश गौतम इत्यादि लोग सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad