नाले से तीन शव बरामद,एक दूसरे को बचाने में नाबालिगों की गई जान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

नाले से तीन शव बरामद,एक दूसरे को बचाने में नाबालिगों की गई जान

बाराबंकी टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखरा में तीन नाबालिगों को पानी में डूबने से  हाहाकार मच गया।बताया गया कि तीनों मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे. तीनों नाबालिगों का शव नाले से बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी ताजुद्दीन के दो नाबालिग पुत्र सिराजुद्दीन 15 तथा कुतुबुद्दीन 13 वर्ष गांव के ही मोहम्मद कासिम पुत्र शाहिद 16 वर्ष के साथ शनिवार सायं 4:00 बजे घाघरा सरयू नदी पर गए थे. इसी दौरान असावधानी बस पानी में डूबने लगे.कयास लगाया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों डूब गए। तीनों नाबालिगों का शव रविवार को नदी से जुड़े एक नाले से बरामद किया गया जहां कोहराम मच गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad