पति पत्नी ने आखिर मौत को क्यों लगाया गले,पुलिस जांच में जुटी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

पति पत्नी ने आखिर मौत को क्यों लगाया गले,पुलिस जांच में जुटी

 

हरदोई जिले के कोर्रिया गांव में रविवार को एक महिला का शव घर के अंदर मिलने के बाद उसके पति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई।पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में पूर्व पत्नी के बच्चों को लेकर विवाद हुआ था.जिसके बाद दोनों के शव पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 2 साल पहले मोहित की पहली पत्नी का निधन हो गया था.पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है. उसके बाद मोहित ने लोनार कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली. शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद अंजलि दोनों बच्चों को अपने साथ रखना नहीं चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद हुआ करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और मोहित वहां से चला गया था। लोग जब सुबह  दरवाजे से अंदर देखे तो अंजलि का शव फंदे पर लटक रहा था और मोहित घर से लापता था।परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो मोहित का शव ककवाही बाजार के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी अंजलि के मायके पक्ष को दी है.जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटने व महिला के फंदा लगाने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया पति पत्नी में सौतेले बच्चों को लेकर वाद विवाद निकल कर सामने आया है हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad