ट्रेन की चपेट में आने से टोटो चालक की हुई दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से टोटो चालक की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी रोहनिया-स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मोहनसराय अंतर्गत मिल्कीचक रेलवे क्रॉसिंग पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही पुलिस चौकी मोहनसराय के चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी मय पुलिस बल घटनास्थल पहुंच युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम को भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी टोटो चालक शिव कुमार केशरी उर्फ अक्कू रविवार को अपने पत्नी को जंसा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव छोड़कर रात के समय घर आया और खाना खाने के बाद टोटो लेकर भाड़े में जाने की बात कहकर घर से निकल गया।सोमवार सुबह पुलिस द्वारा मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद केसरी को सूचना दिया गया कि आपके बेटे शिवकुमार की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है. सूचना पाते ही परिजन थाना रोहनिया पहुंच अपने पुत्र के रूप में मृतक की शिनाख्त किया। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को वह अपने पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था रात को वह घर आया और भाड़ा लेकर जाने की बात कहकर घर से निकल गया. सुबह ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई है। हो सकता है ससुराल में उसके पत्नी और ससुराल वालों से कोई विवाद हुआ हो जिसके कारण शिवकुमार ने आत्मघाती कदम उठाया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है और विधिक कार्यवाही कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad