मध्य प्रदेश इंदौर में एक निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने कंपनी से अचानक बाहर निकाले जाने से डिप्रेशन में आकर जहर खा लिया। उन्हें साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में बताया जा रहा है की परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में एक कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। कम्पनी में 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं, इस संबंध में एक कर्मचारी ने बताया कि 2 दिन पहले कंपनी के मालिक ने सात कर्मचारियों को अचानक बाहर निकाल दिया जिससे कर्मचारी डिप्रेशन में आ गए, सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इस कंपनी में काम कर रहे थे।साथी कर्मचारियों ने सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
Post Top Ad
Friday, September 2, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment