अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार उपाध्याय तथा महामंत्री पद पर रविंद्र कुमार यादव हुए निर्वाचित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 17, 2022

अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार उपाध्याय तथा महामंत्री पद पर रविंद्र कुमार यादव हुए निर्वाचित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-अखरी चौराहा स्थित सीएम बैंक्विट हॉल में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्षक संघ के जनपद शाखा वाराणसी का निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक अतुल प्रकाश यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर एवं राधेश्याम यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गाजीपुर की देखरेख मे तथा प्रादेशिक पदाधिकारी कुमारी प्रतिमा एवं रविंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में कुल 20 पदों में 19 पदों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। जिसके दौरान अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार उपाध्याय (पूर्व अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ) एवं संतोष कुमार सिंह के बीच जिला स्तरीय कुल 184 सदस्यों से मतदान के द्वारा किया जाना था जिसमें कुल 150 सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें एक मत अवैध हो गया 48 मत संतोष कुमार सिंह को एवं 101 मत पाकर  विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।और रविंद्र कुमार यादव महामंत्री, उपाध्यक्ष के 7 पदों में क्रमशः अखिलेश विश्वकर्मा, हंसराज सिंह, राजदेव राम, गिरीश बल्लभ तिवारी,राजेश कुमार कौल, महेंद्र प्रसाद एवं महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता जयसवार निर्वाचित हुई। मंत्री के पद पर शिवरतन यादव,संयुक्त मंत्री के 7 पदों पर राजेश कुमार,शैलेंद्र कुमार पांडेय,सकल नारायण सिंह, नीरज कुमार शुक्ला, सत्यनारायण वर्मा एवं क्षमा नंद त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह, आय-व्यय निरीक्षक के पद पर संतोष कुमार एवं लेखाकार के पद पर दया शंकर मौर्य निर्वाचित घोषित किए गए। सर्वेक्षक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया।इस दौरान मुख्य रूप से आनंद कुमार सिंह महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं अरविंद सिंह भाई जी उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल वाराणसी तथा चंद्रमणि पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, कुमार मंगलम श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, संजय सोनी, हर्षित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad