एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत,कार ट्रक से टकराई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 24, 2022

एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत,कार ट्रक से टकराई

बस्ती यूपी जिले में एक बड़ी ही दुखद घटना घटी है। यहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा कंटेनर और कार के टकराने से हुआ है। मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कार से एक परिवार दीपावली के मौके पर संत कबीर नगर अपने घर जा रहा था,उसी दौरान घर से 30 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक से कार जा टकराई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कर कार सवारों को गैस कटर की मदद से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad