एन.सी.सी. के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी फ्लेम रन का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 11, 2023

एन.सी.सी. के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी फ्लेम रन का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी 11 जनवरी 2023 को महात्मा गाॅंधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के प्रांगण में एन सी सी ग्रुप ’बी’ के तत्वाधान में 97 उ0प्र0 बटालियन एन सी सी, वाराणसी द्वारा नार्थ ईस्ट क्षेत्र से आरम्भ हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा आयोजित रीले फ्लेम का स्वागत किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन दीपक नरकर ग्रुप कमाण्डर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय ’बी’ वाराणसी ने बिहार राज्य के गया शहर से वाराणसी पहुंचे रीले फ्लेम को रिसीव किया।

2. रीले फ्लेम  को एन सी सी ग्रुप मुख्यालय ’बी’ के प्रतिनिधि मण्डल जिसमें परमानेन्ट इन्सट्रक्टर और कडेट्स शामिल थे को बिहार- उत्तर प्रदेश सीमा से एक रन के स्वरूप में लेकर आये।

3. राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में हुई थी। यह विश्व की सबसे बडी वर्दीधारी युवा संगठन (Largest Uniformed Youth Organisation) है। इस संस्थान के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक यूनिटी फ्लेम रन का आयोजन कन्याकुमारी से दिल्ली के लिए 20 नवम्बर 2022 को आरम्भ हुआ है, जो लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी दो महिने में पूरी कर इस माह के 18 तारीख को दिल्ली पहुॅंचेगी। इसी रन के सहायक के तौर पर एक रीले फ्लेम उत्तरपूर्वी भारत के डिब्रूगढ़ से 02 जनवरी 2023 को आरम्भ होकर गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, आसनसोल, राॅंची, गया जैसे कई राज्यों के शहरों से  होते हुए आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को सायं वाराणसी पहुॅंची है। यह रीले फ्लेम  कल यहाॅं से प्रस्थान कर लखनऊ, इटावा होते हुए 14 जनवरी 2023 को आगरा में  कन्याकुमारी से प्रारम्भ हुए यूनिटी फ्लेम  में मिल जाएगी।

4. यह रीले फ्लेम राष्ट्रीय एकीकरण और देश भक्ति के भावना का प्रतीक है और राष्ट्र निर्माण में एन सी सी के विगत 75 वर्ष के योगदान को प्रमुखता से दर्शाता है  साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मान्यता को बढ़ावा देता है।

5. मुख्य अतिथि महोदय ग्रुप कैप्टन दीपक नरकर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का भविष्य उज्जवल है क्योंकि हमारे युवा काफी अनुशासित हैं, देश प्रेमी है और यही जज्बा भारत के विविधता में एकता को बल देता है

6. इस समारोह में 97 उ0प्र0 बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी  कर्नल एस के पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एन एम रहमान एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के एसोसिएट अधिकारी, परमानेन्ट इन्सट्रक्टर और कैडेट्स के अतिरिक्त कई प्रतिष्टित सामाजिक कार्यकता एवं जन सेवक सम्मिलित हुए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad