जिस दुकान में मिली थी लाश,उसी में लगी आग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 1, 2023

जिस दुकान में मिली थी लाश,उसी में लगी आग


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-कचनार राजातालाब में कबाड़ की दुकान में आग लगने से पुराने सीट, प्लास्टिक व तार आदि सामग्री जल गई जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान कचनार राजातालाब निवासी संतोष गुप्ता की है।इसी कबाड़ की दुकान पर पिछले महीने दिलीप की हुक के सहारे लटकती लाश मिली थी। परिवार वालों ने दिलीप की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई थी।लेकिन अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पायी है। बीती रात आग लगी की घटना से घरवाले और अधिक परेशान हो गए । कबाड़ की दुकान के मालिक तथा मृतक के चाचा संतोष गुप्त और पिता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके साथ अनहोनी घटनायें घटित हो  रही है जिससे परिवार के लोग डरे हुए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad