पति-पत्नी और बेटे का रहस्यमय हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 2, 2023

पति-पत्नी और बेटे का रहस्यमय हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में एक ही परिवार के 3 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि राजीव रंजन पटेल 32, पत्नी अनुपमा 30 और उनका ढाई साल का बेटा हर्ष की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राजीव रेलवे सिग्नल विभाग के अधिकारी थे।बताया जा रहा है कि मामला तब सामने आया जब उनका सहायक संतोष कुमार साहनी कार्यालय के कमरे की चाबियां लेने उनके घर पहुंचा। बार-बार प्रयास के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला तो वह किसी तरह घर में दाखिल हुआ जहां तीनों के शव देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया। पुलिस मामले के तह तक जाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad