महाराष्ट्र राज्‍य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का मनाया गया जन्मदिन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 1, 2023

महाराष्ट्र राज्‍य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का मनाया गया जन्मदिन

रिपोर्ट -आचार्य सूरजपाल यादव

महाराष्ट्र भिवंडी  महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसंत मुंडे व महासचिव डा.विश्वास राव आरोटे के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन चंद्रानंद कृषि  पणन. व समाजकल्याण संस्था व स्वराज्य चैरिटेबल ट्रस्ट व महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ कोकण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दैनिक स्वराज्य तोरण कार्यालय कैलाशनगर वलपाडा स्थित संपन्न किया गया । वहीं इस कार्यक्रम में संघ की सदस्या परवीन खान का जन्मदिन केक खिलाकर,शाल पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसी तरह श्रीनिवास सिरीमल्ले का सत्कार शाल पुष्पगुच्छ देकर किया गया । आये हुये पत्रकारों को नये वर्ष की डायरी देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि उत्पन्न बाजार समिति भिवंडी के महासचिव डा. यशवंत म्हात्रे ने सत्कार किया । इस अवसर पर कोकण विभाग सदस्य आचार्य सूरजपाल यादव, सोमनाथ ठाकरे, राजेन्द्र काबाडी, संतोष चौहान, लवलेश सुतार, सुधा चक्रवर्ती, रेश्मा अंसारी, वेंकटेश रापेल्ली , अमृत शर्मा, शशि वर्मा, ताज अंसारी, एस बी अंसारी आदि पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कोकण विभागीय महासचिव डाक्टर किशोर बलीराम पाटिल जी ने किया वहीं कार्यक्रम का सूत्र संचालन आचार्य सूरजपाल यादव ने किया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad