महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्वांचल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 16, 2023

महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्वांचल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन


प्रतियोगिता में वाराणसी की स्नेहा को मिला प्रथम स्थान

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- नगर पंचायत गंगापुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के सौजन्य से उपाध्यक्ष ममता सिंह की देखरेख में पूर्वांचल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों से आयी सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चियों ने भाग लिया। जिसके दौरान ब्यूटीशियन में महिलाओं को टेक्निक बताई गयी। मेहंदी प्रतियोगिता में भुल्लनपुर की स्नेहा को प्रथम पुरस्कार तथा गोपालपुर की प्रियंका को द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार अनुपमा पटेल गोपालपुर को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ज्योति ,रेखा, संगीता, पूनम, नेहा ,पूजा सहित सभी संस्था की संचालिका उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad