कार्रवाई से हड़कंप,दो मंजिला भवन पर चला बुलडोजर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 9, 2023

कार्रवाई से हड़कंप,दो मंजिला भवन पर चला बुलडोजर

 

चंदौली वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड में 50 लाख रुपए की कीमत से 1990 वर्ग मीटर में बनाये जा रहे एक निर्माणाधीन दो मंजिला भवन को ध्वस्त करा दिया। बताया जा रहा है कि वीडीए ने मानचित्र स्वीकृत नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा था, साथ ही सुनवाई के लिए समय भी दिया था। मकान मालिक की ओर से दाखिल मानचित्र को मानक पूरा नहीं होने कारण अस्वीकृत कर दिया गया। जिसके बाद वीडीए की टीम ने अलीनगर पुलिस के सहयोग से उसे ध्वस्त करा दिया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के विभिन्न हिस्सों में वीडीए की कार्रवाई तेजी से चल रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad