इंस्पेक्टर को इस कारण एसपी ने किया निलंबित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 27, 2023

इंस्पेक्टर को इस कारण एसपी ने किया निलंबित

मिर्जापुर विंध्याचल में कालीखोह रोपवे पर एक रोपवेकर्मी को निरीक्षक ने लात घुसों से पिटाई कर दी जिसके बाद आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने रोपवे का संचालन बंद कर दिया। इधर पिटाई का वीडियो भी किसी ने वायरल कर दिया। कर्मचारियों के आक्रोश और वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी होते देख एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंप दी।तब जाकर घंटों बाद रोपवे का संचालन जाकर शुरू हो पाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि रोपवे कर्मचारी की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है और जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad