होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 12, 2023

होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

रोहनिया विधायक ने खेली फूलों से होली

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-औढ़े स्थित अपने आवास पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने रविवार शाम को भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधे मोहन त्रिपाठी सहित वाराणसी जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया। इसके अलावा आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के दरेखू में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी सिंह पत्नी प्रवीण सिंह रिंटू ने अपने आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों के साथ अबीर गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली खेली।इस अवसर पर मुख्य रूप से अपना दल जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राम प्रकाश दुबे ,प्रभात सिंह, अजय दुबे ,विजय यादव, कमलेश पांडेय,बीरू सिंह, कमलेश पाल,लाल बिहारी पटेल, दीपक सिंह ,गोपाल सिंह ,श्याम भूषण,चंदन सिंह, निखिल सिंह ,शेरू सिंह,ननकू यादव ,उदय भान सिंह,आलोक सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad