दरोगा का शव थाना परिसर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 25, 2023

दरोगा का शव थाना परिसर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बिहार बेतिया पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकि नगर थाने के निवर्तमान थाना प्रभारी का शव शनिवार को थाना परिसर से बरामद होने से हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।मृतक दरोगा शशि शेखर नवादा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शशि शेखर का स्थानांतरण तीन दिन पहले मध्य निषेध प्रभारी बगहा के तौर पर कर दिया गया था।शुक्रवार को वह अन्य कागजी औपचारिकता पूरा करने के लिए बाल्मीकि नगर आए हुए थे। शनिवार तड़के उनका शव थाना परिसर में देखा गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad