नीली बत्ती लगी कार से फर्जी खनन अधिकारी गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 3, 2023

नीली बत्ती लगी कार से फर्जी खनन अधिकारी गिरफ्तार

                  

                          सांकेतिक फोटो

मऊ यूपी शहर कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी कथित खनन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।पुलिस से उसने अपना नाम दयासागर बताया है। उसके पास से पुलिस ने एक नीली बत्ती लगी अर्टिगा कार 4 सिम कार्ड तथा फर्जी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति बरामद किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर साबरी मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पूछताछ में उसने पहले अपने को डिप्टी जोनल हेड आफ माइन्स बताया और कहा कि खनन से संबंधित संरक्षण के लिए मऊ आए हैं। पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो वे सभी फर्जी निकले। पुलिस इस मामले में और गहनता से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad