रोडवेज बस और क्रूजर की टक्कर में 8 की गई जान,मचा हाहाकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 8, 2023

रोडवेज बस और क्रूजर की टक्कर में 8 की गई जान,मचा हाहाकार

  

हरियाणा जींद भिवानी मार्ग पर बीबीपुर गांव के पास रोडवेज की बस तथा क्रूजर जीप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में लगभग 8 लोगों की मौत हो गई।जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के अनुसार भिवानी डिपो की एक बस सुबह 9:30 बजे जींद बस स्टैंड से निकली, जब वह बीबीपुर गांव के पास पहुंची तभी एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे हो गए। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ राजेश भोला ने कहा कि सभी चिकित्सकों को तुरंत नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है। घायलों का किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad