ब्लॉक के दो निपुण विद्यालयों पर शिक्षा चौपाल का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 31, 2023

ब्लॉक के दो निपुण विद्यालयों पर शिक्षा चौपाल का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के दो निपुण विद्यालय प्राथमिक विद्यालय कुरौना और प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी  शशिकांत श्रीवास्तव एवं एआरपी अनिल तिवारी, ब्रजेश तिवारी राजबली, परमा विश्वास और सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ।जिसमें अभिभावकों को विद्यालय के संसाधन ,शिक्षण व्यवस्था तथा अपने बच्चों की प्रगति, विद्यालय से प्राप्त संसाधन ,डीबीटी तथा बच्चों के शैक्षणिक टूल्स जैसे निपुण लक्ष्य ऐप, दीक्षा एप इत्यादि के बारे में जानकारी का आदान -प्रदान किया गया तथा निपुण लक्ष्य के अनुसार बच्चों को समयानुसार निपुण बनाने की योजना की चर्चा की गयी।खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बेहतर व्यवस्था, अवस्थापना सुविधा, ऑपरेशन कायाकल्प तथा विभाग से प्राप्त संसाधनों के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों का आह्वान किया कि आप अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें तथा उनके शैक्षणिक प्रगति का स्वयं आकलन करते हुए विद्यालय बैठक में जरूर प्रतिभाग करें।ए आर पी लोगों ने अपने उद्बोधन में निपुण  लक्ष्य की बारीकियों को बताया तथा उपस्थिति पर जोर देते हुए विभागीय शैक्षणिक निपुण एप तथा दीक्षा एप के बारे में विधिवत जानकारी दी।चौपाल में शिक्षक संकुल आनंद सिंह ,प्रमोद केसरी, सुरेश सिंह ,राममूरत विश्वकर्मा, सुभाष जोशी,  मो.जाबिर, नीरज दुबे, मीना, गिरजा शंकर, राजेश पाठक, मीनादयाल,  गीता देवी ,विनोद पांडेय, सुरक्षा सिंह, रश्मि, ज्योति, किरण मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad