एसपी खुद पैदल निकले कांवड़ियों के साथ,सुरक्षा देना है मकसद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 15, 2023

एसपी खुद पैदल निकले कांवड़ियों के साथ,सुरक्षा देना है मकसद

 

छत्तीसगढ़ सरगुजा सावन के महिने में कांवड़िए शिव जी पर जल चढ़ाते हैं।इसी क्रम में अंबिकापुर के कांवड़िए जल लेकर कैलाश गुफा के लिए निकलते हैं। इन्हीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहती है।लेकिन यहां कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले के कप्तान आईपीएस अधिकारी सुनील वर्मा खुद मैदान में उतर गये हैं।एसपी खुद आम कांवड़ियों की तरह पैदल 80 किलोमीटर लंबी कैलाश गुफा की यात्रा पर निकल गये हैं। सरगुजा में ऐसा पहली बार देखा गया जब कोई अधिकारी किसी धार्मिक यात्रा में शामिल हुआ हो, चाहे भले ही इसके पीछे श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने की मंशा हो। सरगुजा के एसपी का पैदल यात्रा करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad