असंतुलित होकर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की हुई मौत, पीछे बैठा दोस्त घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 28, 2023

असंतुलित होकर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की हुई मौत, पीछे बैठा दोस्त घायल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी निवासी त्रिभुवन 28 वर्ष की मानिकपुर जयापुर से घर वापस आते समय गुरुवार को दिन में 1 बजे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त कल्लू घायल हो गया।कल्लू को लोगों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार हो रहा है। कल्लू ने बताया कि त्रिभुवन जयापुर से आ रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण असंतुलित होकर गड्ढे में गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके दो बड़े भाई नरेश और दिनेश है।मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad