बी पी मंडल जयंती पर गोवर्धन धाम में संगोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 26, 2023

बी पी मंडल जयंती पर गोवर्धन धाम में संगोष्ठी का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।गोवर्धन धाम राजघाट पर पूर्वांचल की अति प्रतिष्ठित संस्था गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ने सामाजिक न्याय यौद्धा बी० पी० मंडल जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए नमन किया तथा समाज को बी० पी० मंडल के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।अशोक यादव ने कहा कि मंडल साहब के राष्ट्र के प्रति किए योगदान को हमेशा देश याद रखेगा।राजेश अहीर ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष मंडल साहब ने इस देश की राजनीति व ब्युरोक्रेसी की दशा और दिशा दोनों को बदला, मंडल साहब के पहले का भारत और मंडल के बाद का भारत का गहन अध्ययन होना चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू ने किया धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया।इस अवसर पर ई० गणेश प्रसाद यादव, किशोरी किशोरदास,अशोक यादव दिनेश यादव, प्रोफेसर डाँ रामलोचन सिंह यादव अभय स्वाभिमानी, श्रीप्रकाश यादव जयप्रकाश यादव अशोक ढुल्ली यादव विजय लालबचन यादव, भोला यादव, जयहिंद पहलवान, मनोज यादव,राजकुमार यादव भरत यादव, आदि लोग मौजूद रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad