न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर हुए एफआईआर की फूंकी प्रति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 6, 2023

न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर हुए एफआईआर की फूंकी प्रति

चन्दौली चकिया में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन और सीआईटीयू के कार्यकर्ताओं ने लालचंद सिंह एड०के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय से जुलूस के रूप में निकल कर गांधी पार्क में आकर न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर हुए मुकदमें के विरोध में एफआईआर की प्रति को जलाये और सरकार से चौथे स्तम्भ पर हो रहे हमले को अविलंब बन्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौथे स्तम्भ को दबाने से सच्ची तस्वीरें भी पटल से ओझल हो जायेंगी जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न्यूज क्लिक पर एफआईआर को वापस लेने की मांग भी की।इस मौके पर परमानन्द मौर्य,शम्भू नाथ यादव,मिठाई लाल,जयनाथ,रामदुलार वनवासी,भृगुनाथ, रामनिवास पाण्डेय, नन्दलाल,चौथी पासवान,शामू,बुधीराम,महादेव चौहान,जोखू बिंद आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad